रोमांच से भरे मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 4 विकेट से मात दी। 7 रन पर 4 बल्लेबाज गंवा देने वाली मुंबई ने 33 रन के स्कोर पर पांचवा विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम के लिए केरॉन पोलार्ड और क्रुनाल पांड्या टीम की नैया को पार लगाया। सैम्युअल बद्री की हैट-ट्रिक भी टीम को जीत न दिला सकी। मुंबई ने 7 गेंद रहते ही 143 रन का लक्ष्य का हासिल कर लिया।
पोलार्ड ने इस लो स्कोरिंग मैच में 47 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। इसके अलावा क्रुनाल पांड्या ने 30 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। आरसीबी के लिए सैम्युअल बद्री ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमें एक हैट-ट्रिक भी शामिल हैं। इसके अलावा बिन्नी और चहल को 1-1 सफलता मिली।
LIVE SCORECARD
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 142 रन ही बनाए। टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही, जिसका खामियाजा उसे अंत तक भुगतना पड़ा। आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने 47 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेल ने 27 गेंद में 22 रन और एबी डीविलियर्स ने 21 गेंदों में 19 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी की बात की जाए मिचेल मैकलेनेघन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा क्रुनाल पांड्या ने 21 रन देकर 1 विकेट अपने खाते में डाला। हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 1 विकेट चटकाया। मुबंई के गेंदबाज रन देने के मामले में खासे कंजूस रहें। आरसीबी के बल्लेबाज अंतिम ओवरों में दवाब नहीं झेल सके और एक के बाद एक चलते बने। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने एबी डीविलियर्स का शानदार कैच लपका।