फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: गुजरात के लिए बुरी खबर, बीच में ही टीम छोड़ सकता है यह खिलाड़ी

Wed, 26 Apr 2017 03:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जेसन रॉय
विज्ञापन
आईपीएल के दसवें सीजने में अंक तालिका में आठवें स्थान पर चल रही गुजरात लॉयंस के लिए परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ चोटिल ड्वैन ब्रावो की जगह इरफान पठान के टीम में शामिल होने की अच्छी खबर आई। वहीं दूसरी तरफ एक बुरी खबर उनके दरवाजे पर खड़ी दस्तक दे रही है।
विज्ञापन


खबर आ रही है कि सुरैश रैना के नेतृत्व वाली गुजरात लॉयंस का एक और विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने की तैयारी में है। इंग्लैंड के ओपन जेसन रॉय बीच में ही आईपीएल छोड़ सकते हैं। वह गुजरात की ओर से लगतार मैच खेलने के मौके नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। रॉय आईपीएल को बीच में छोड़कर सरे काउंटी की ओर से मई में 50 ओवर के मैच खेलना चाहते हैं। वह ऐसा इंग्लैंड की मेजबानी में जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। ताकि इस बड़ी प्रतियोगिता से पहले वह कुछ मैच प्रैक्टिस कर सकें। 

ब्रिटिश अखबार डेली मिरर से बात करते हुए बताया कि मैं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एंड्रर्यू स्ट्रास से बात कर रहा हूं कि क्या मैं आईपीएल को बीच में छोड़कर सरे की ओर से रॉयल लंदन कप में खेल सकता हूं। मैरे अनुसार यह एक अच्छा आइडिया है ऐसा करने से मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेहतर तरीके से तैयारी कर सूकंगा। ऐसे भी मुझे आईपीएल में गुजरात की ओर से खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। इसलिए यह मुझे समय की बर्बादी जैसा लग रहा है। 
विज्ञापन


रॉय ने आगे कहा, मुझे ऐसे भी ऑयरलैंड के खिलाफ मुकाबलों के लिए वापस लौटना ही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले मुझे सरे के लिए तीन मैच खेलने का मौका भी मिल जाएगा। लेकिन टीम में चयन के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मैं कड़ा अभ्यास कर रहा हूं और आगामी इंग्लिश सत्र के लिए सकारात्मक रूख अपना रहा हूं। इसका निश्चित तौर पर मुझे और टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में फायदा मिलेगा। 
  
इंग्लैंड को मई की शुरुआत में आयरलैंड के खिलाफ दो एक दिवसीय मैच खेलने हैं। ऐसे में जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स और कप्तान इयान मॉर्गन को घर वापस आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ये तीनों खिलाड़ी इस बात के लिए स्वतंत्र हैं कि ये तीनों आईपीएल में भाग लेने वापस भारत लौटें या नहीं। 

गुजरात के लिए ब्रैंडन मैकुलम, ड्वैन स्मिथ और ऐरोन फिंच बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल रहे हैं। ऐेसें में टीम मैनेजमेंट एक विदेशी खिलाड़ी की जगह गेंदबाज को मजबूत करने में इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसे में रॉय को लगातार अंतिम एकादश में शामिल होने मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में 5 और 7 मई को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए स्वेदेश जाने के बाद रॉय की आईपीएल में वापस आने की कोई योजना नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें