फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10 : यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे विदेशी खिलाड़ी बने मैकुलम... और भी बने रिकॉर्ड

Fri, 28 Apr 2017 03:13 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : IPL
विज्ञापन
आरसीबी और गुजरात लॉयंस के बीच गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही गुजरात एक बार फिर विजयपथ पर लौट आई लेकिन विराट कोहली की आरसीबी के प्लेऑफ दौर में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो गई है। इस मैच के दौरान हार जीत से इतर कई रोचक कारनामे हुए आईए इन्हीं रोमांचक आंकड़ों पर नज़र डालते हैं..
विज्ञापन

 

डिविलियर्स ने बनाया आईपीएल में रन आउट होने का नया रिकॉर्ड

एबी डीविलियर्स - फोटो : IPL
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ बैंगलोर में आईपीएल में अपना सौवां मैच खेला। वह आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एबी डिविलियर्स(125), केरन पोलार्ड(114), डेविड वार्नर(107), ड्वैन ब्रावो(106), लसिथ मलिंगा(102) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

गुजरात लॉयंस के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज रन आउट हो गया। यह आईपीएल में 9वां मौका था जब डिविलियर्स रन आउट होकर पवेलियन लौटे। यह आईपीएल में किसी भी विदेशी खिलाड़ी के रन आउट होने की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले श्रीलंका के महेला जयवर्धने आईपीएल में 8 बार रन आउट हुए थे। 

आरसीबी गुजरात लॉयंस के खिलाफ 20 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। आईपीएल के दसवें सीजन में तीसरी बार बैंगलोर की टीम के साथ ऐसा हुआ है। इसके अलावा शेष 7 टीमें इस सीजन कुल मिलाकर 3 बार ऑल आउट हुई हैं। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में पहली बार आरसीबी लगातार दो मैचों में ऑल आउट हुई है। इससे पहले केकेआर के खिलाफ आरसीबी महज 49 रन पर ऑल आउट हो गई थी। 

 
विज्ञापन

फिंच ने जड़ा गुजरात के लिए सबसे तेज अर्धशतक

ऐरोन फिंच
गुजरात लॉयंस के बल्लेबाज एरोन फिंच ने आरसीबी के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह गुजरात लॉयंस की ओर से लगा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले गुजरात की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ज ड्वेन स्मिथ के नाम दर्ज था। स्मिथ ने पिछले सीजन दिल्ली के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। 

अब तक आईपीएल में हुए दस सीजन में सुरेश रैना हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह आईपीएल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज है। 

गुजरात लॉयंस ने आरसीबी द्वारा दिए गए 135 रन के लक्ष्य को 37 गेंद शेष रहते यानी 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। यह गेंदों के लिहाज से आरसीबी के खिलाफ तेजी से हासिल किया गया लक्ष्य है। इससे पहले बैंगलोर को राजस्थान रॉयल्स टीम ने 42 गेंद शेष रहते अबु धाबी में मात दी थी। गेंदों के लिहाज से बैंगलोर में सबसे बड़ी हार साल 2008 में मिली थी। तब राजस्थान ने उन्हें 17 गेंद रहते हराया था। 

आईपीएल में 7 टीमों को जीत से ज्यादा हार मिली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम भी अब इस सूची में शामिल हो गया है। इस सूची में पहले से पुणे वारियर्स, डेक्कन चार्जर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली डेयरडेविल्स, कोच्ची टस्कर्स और किंग्स इलेवन पंजाब हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें