फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKRvsSRH: बारिश जारी रही तो फिरेगा कोलकाता के अरमानों पर पानी 

Thu, 18 May 2017 02:32 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
केकेआर बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
बैंगलोर में हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल दस के एलिमिनेटर मुकाबले में बारिश की वजह से खेल रोक दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाए। लेकिन बारिश के कारण कोलकाता की पारी शुरु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


यदि बारिश जारी रहती है और मैच रद्द हो जाता है तो कोलकाता के फाइनल में पहुंचने के अरमानों पर पानी फिर जाएगा। कोलकाता अंक तालिका में 16 अंक के साथ चौथे पायदान पर है वहीं हैदराबाद के 17 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों ने लीग में 14 में से 8-8 मैच जीतने में सफल हुई लेकिन हैदराबाद को 1 अतिरिक्त अंक बैंगलोर में आरसीबी के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण मिला। जिसके कारण वह कम रन औसत के बावजूज तीसरे पायदान पर है। ऐसे में उसे ज्यादा अंक का फायदा मिलेगा और दूसरे क्वालीफायर में पहुंच जाएगी जहां 19 मई को उसका मुकाबला पहले क्वालीफायर में पुणे से मात खाने वाली मुंबई से होगा। 

ये  हैं अंतिम चार स्थितियां 

यदि खेल रात 11.52 तक शुरु हो जाता है तो 20 ओवर का खेल हो सकता है।

यदि यदि खेल 12:58 बजे शुरु होता हो तो 5 ओवर का मैच खेला जाएगा। जिसमें केकेआर को 41 रन बनाने होंगे। 

यदि इसके बाद भी मैच नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर के लिए रात 01:20 तक इंतजार किया जाएगा। 

यदि किसी भी स्थिति में खेल नहीं हो पाएगा उसी स्थिति में ज्यादा अंक की वजह से हैदराबाद क्वालीफायर में पहुंच जाएगी और कोलकाता के तीसरी बार खिताब जीतने के अरमानों पर पानी फिर जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें