फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉन्टिंग की नजर में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा यह खिलाड़ी

Sun, 30 Apr 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि अभी महेेंद्र सिंह धोनी में काफी क्रिकेट बाकी है और उन्हें दरकिनार करना एक गलती साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टीम इंडिया को धोनी की जरूरत है। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अधिकृत वेबसाइट पर पोंटिंग ने कहा कि एकदिवसीय मुकाबलों में मध्यक्रम में धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो मजबूत पकड़ रखते हैं और जो इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। यदि शुरू में गेंद ने अपना असर दिखाया और टीम इंडिया ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए तो मध्यक्रम में ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होगी जो नियंत्रण बनाए रखे। 
Trending Videos
विज्ञापन

धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाए जाने पर हैरान हुए थे पोंटिंग 

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
आईपीएल-10 में धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की कप्तानी से हटा दिया। शुरुआती मैचों में उनका बल्ला भी नहीं चला था। पोंटिंग ने कहा कि धोनी ने लंबे समय तक सफलता का स्वाद चखा है। ये तस्वीर का दूसरा पहलू है आपको आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती हैं। पिछले 15 सालों में वैसे उनके कैरियर में ज्यादा नकारात्मकता नहीं रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इन परिस्थितियों को कैसे संभालते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जिन महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला उनमें मैक्ग्रा और शेन वॉर्न को भी यह दौर देखना पड़ा है। 

धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाए जाने पर हैरान हुए थे पोंटिंग 
पोंटिंग ने कहा कि वह इस बात में विश्वास नहीं रखते कि किसी को रिटायर होने के लिए कहा जाए। यह तो चैंपियनों पर खुद निर्भर करता है कि वह इस बारे में अपना फैसला खुद करें। उन्होंने कहा कि मुझे तो इस बात पर बड़ी हैरानी हुई थी जब उन्हें पुणे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें