फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग के पैसों से फिल्म बनाना चाहता था श्रीसंत

Tue, 21 May 2013 12:26 AM IST
नई दिल्ली/शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों और बॉलीवुड से श्रीसंत की नजदीकियां जग जाहिर हैं। ज्यादातर लोग जानते हैं कि श्रीसंत क्रिकेट के अलावा बड़े व छोटे पर्दे पर भी देखे जाते रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद श्रीसंत ने खुलासा किया कि वह फिक्सिंग के रुपयों से फिल्मों में हाथ आजमाना चाहता था। उसने अपने भाई के साथ मिलकर इसकी योजना भी तैयार कर ली थी।

मलयालम भाषा में फिल्म बनाकर वह खुद भी उसमें रोल करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इंडियन टीम में खेलने के दौरान कई बार श्रीसंत को बॉलीवुड कार्यक्रमों में देखा गया था। वह लगातार बॉलीवुड के अवार्ड समारोह में भी जाता रहा है। यहीं से उसे फिल्मों में काम करने और फिल्म बनाने की इच्छा जगी।
विज्ञापन


फिल्म बनाने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। सूत्रों के अनुसार, आईपीएल में श्रीसंत के दोस्त और बुकी जीजू ने उसे रुपयों का लालच देकर फिक्सिंग के लिए तैयार कर लिया। श्रीसंत इसके लिए तैयार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, श्रीसंत ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश कर रहा था। इसके लिए उसकी मुलाकात दक्षिण भारत की कई हीरोइन से भी हुई थी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में कई बार उसकी मुलाकात मराठी फिल्मों की एक हीरोइन से भी हुई।

श्रीसंत की गिरफ्तारी के समय वह हीरोइन उसके साथ मौजूद थी। अब श्रीसंत पुलिस की पूछताछ में पहली बार गलती होने की बात कहते हुए आंसू बहाने लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें