फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: शुरु हुआ अफगान क्रिकेट का नया अध्याय 

Thu, 06 Apr 2017 04:38 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
राशिद खान और मोहम्मद नबी
विज्ञापन
आईपीएल के दसवें सीजन के रोमांच के लिए पूरी दुनिया तैयार है लेकिन पिछले दो दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहे अफगानिस्तानियों को आईपीएल-10 का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। क्योंकि आईपीएल में अफगानिस्तान के दो क्रिकेटरों राशिद खान और मोहम्मद नबी को जगह मिली है। हैदराबाद में राशिद खान को पहले ही मैच में खेलने का मौका भी मिल गया। 
विज्ञापन


ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  मोहम्मद नबी ने बताया आईपीएल में खेलना हम दोनों के लिए गर्व की बात है। जैसे ही सनराइर्स हैदराबाद ने मुझे अपनी टीम में चुना मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। यह अफगान क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, आईपीएल का हिस्सा बनना किसी सपने के पूरा होने जैसा है।

सपना हकीकत में तब्दील हो गया

राशिद खान
स्पिनर राशिद ने कहा, मैं हमेशा से आईपीएल में खेलना चाहता था। मैं पहले सोचता था कि आईपीएल में खेलने पर कैसा महसूस होता है। मेरा सपना अब हकीकत में तब्दील होने वाला है। मैं हैदराबाद में हूं और जल्दी ही अपने सपने पूरा होता देखूंगा। अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम के रूप में बहुत मेहनत की है। इसी का नतीजा है कि आज हम पहुंच पाए हैं। आईपीएल में खेलने का निश्चित तौर पर हमें फायदा होगा। 

राशिद ने आगे कहा, उनके लिए आईपीएल बेहद अच्छा साबित होगा। उन्हें यहां हैदराबाद के कोच और मेंटोर की भूमिका निभा रहे मुथैया मुरलीधरन से गेंदबाजी की बारिकियां सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही युवराज सिंह, डेविड वार्नर और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों के साथ वक्त गुजराने का फायदा भी मिलेगा। 
विज्ञापन

सीखने को मिलेगा कैसे किया जाता है दबाव का सामना

मोहम्मद नबी
नबी ने आगे कहा, ये हम दोनों के लिए दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ करीब से वक्त गुजारने का मौका है। इसके साथ ही यह समझने का भी मौका है कि दबाव का सामना कैसे किया जाता है। हमारे करियर में यह एक बेहद अहम मोड़ साबित होगा। 

इन खिलाड़ियों का मानना है कि अफगानिस्तान में लोग इस बार आईपीएल देखने के लिए टीवी सेट्स के सामने चिपक जाएंगे। उन्हें हम लोगों से बहुत आशाएं हैं हमें उम्मीद है हम उनकी आशाओं पर खरे उतरेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें