फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चप्पलमार' सांसद गायकवाड़ के समर्थन में खड़े हुए शिवसेना MP

Wed, 05 Apr 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
एयरलाइंसों की ओर से रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ सभी शिवसेना सांसद बुधवार को संसद में एकजुट होकर खड़े हो गए। शिवसेना सांसदों ने यहां तक कहा कि सरकार का हिस्सा होने के चलते वे कोई हंगामा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन सरकार नहीं सुनेगी तो उन्हें संसद में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं एक अन्य सांसद देवजी पटेल ने भी एक एयरलाइंस की ओर से उनके साथ की गई ज्यादती का मामला उठाया, जिसमें कई अन्य सांसद उनके साथ हो लिए।
विज्ञापन


आनंदराव अडसुल की अगुवाई में शिवसेना सांसद गायकवाड़ पर एयरलाइंसों की ओर से लगे प्रतिबंध के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सुनवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें इसकी अनुमति प्रदान नहीं की। 
विज्ञापन

शिवसेना सांसदों ने दी प्रदर्शन करने की चेतावनी

इसी दौरान शिवसेना सांसदों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली। स्पीकर ने कहा कि उन्होंने उनका यह नोटिस अभी देखा  नहीं है। इसे देखने के बाद ही वह इस  मुद्दे पर बात करेंगी। 

शिवसेना सांसदों ने कहा कि हवाई यात्रा उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने तो यहां तक  कहा कि गायकवाड़ की ओर से की गई बदसुलूकी का वीडियो वायरल किया गया है, लेकिन पहले एयरलाइंस कर्मी ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इस बारे में कोई नहीं बोल रहा है।

गायकवाड़ के साथ की गई बदतमीजी का वीडियो भी उनके पास है। वहीं भाजपा सांसद देवजी पटेल ने एक एयरलाइंस पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से बुक की गई सीट को उन्हें उपलब्ध नहीं कराया या। जब वह बोर्डिंग के लिए गए तो उन्हें उनकी सीट किसी अन्य को दे देने की बात कही गई। उन्होंने मांग की कि एयरलाइंसों की दादागिरी पर रोक लगनी चाहिए। इसके बाद स्पीकर ने सांसदों को आश्वासन दिलाया कि वह इस मामले को देखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें