फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाला बीमार, मदद कर रहे धोनी

Tue, 16 Jul 2013 12:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी को हेलीकॉप्टर जैसा अनोखा शॉट सिखाने वाले दोस्त संतोष लाल इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। भारतीय कप्तान ने उनके बेहतर इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन


धोनी के बचपन के दोस्त संतोष लाल पैनक्रिआटाइटिस से पीड़ित हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोमवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया।

टीम इंडिया के कप्तान इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। हेलीकॉप्टर शॉट में धोनी को महारत हासिल है और उन्होंने कई नाजुक मौकों पर यह शॉट लगाकर टीम इंडिया की नैया पार लगाई है। हेलीकॉप्टर शॉट 2011 विश्व कप के दौरान खासा लोकप्रिय हुआ था।

भारतीय कप्तान के एक दोस्त ने बताया कि पूर्व रणजी क्रिकेटर संतोष लाल को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया और  अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

धोनी के अलावा उनके कई मित्र भी उनकी मदद कर रहे हैं। धोनी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


झारखंड क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि संघ ने इलाज के लिए एक लाख रुपए दिए हैं। जबकि संघ के सदस्यों ने आपस में 39,500 रुपये एकत्र कर संतोष के परिवार को दिए हैं। संतोष रेलवे में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें