बीसीसीआई से निलंबित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। खबरें है कि उन्होंने जेठली से चुनाव में सहयोग की अपील की है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेठली दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी है।
दरअसल, शुक्रवार को शरद पवार की अगुआई में उनके सभी नजदीकी एकत्र होने जा रहे हैं। इसके बाद ही श्रीनिवासन खेमा अब डमी अध्यक्ष को उतारने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल यादव और सचिव संजय पटेल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। यादव पर हैदराबाद एसोसिएशन में कई गंभीर आरोप लगे हैं।
हालांकि सूत्र यह भी बताते हैं कि जेटली की सलाह के बावजूद श्रीनिवासन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई मौका छोड़ने के मूड में नहीं हैं।
हद तो तब है कि सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम ऑफिशियल और सह मालिक गुरुनाथ मैयप्पन और राज कुंद्रा को सट्टेबाजी में संलिप्त बताया है। बावजूद इसके आईपीएल के लिए 16 फरवरी को बंगलूरू में बोली रख दी गई है। जबकि इन दोनों टीमों के भविष्य पर फैसला जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी को करनी है।