फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर, पाक के खिलाफ मैच में हुआ था दर्दनाक हादसा

Thu, 20 Sep 2018 12:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दुबई से टीम इंडिया के लिए बेहद बुरी खबर आ रही है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के बाद अब एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। उनके कवर के तौर पर तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान कमर में चोट के कारण दर्द से छटपटाते हुए वे मैदान पर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और तभी से आशंका थी कि चोट मारक है और वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हुई जब यह ऑलराउंडर अपना पांचवां ओवर फेंक रहा था। पांचवीं गेंद फेंकने के बाद पांड्या ने अपनी कमर पकड़ ली और काफी दर्द के साथ मैदान पर लेट गए। पांड्या इसके बाद उठ नहीं पाए और उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बाद में बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि पांड्या की कमर में चोट है। पंड्या ने 4.5 ओवर में 24 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उनकी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने बाबर आजम का कैच टपकाया जब वह 32 रन बनाकर खेल रहे थे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें