फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: विराट कोहली ने किया दो साल पुराना हिसाब बराबर, उड़ा दीं इस गेंदबाज की धज्जियां

Sat, 07 Dec 2019 10:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केसरिक और विराट - फोटो : ट्विटर
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार रात 'विराट' तूफान आया। कप्तान कोहली के 94 रन की नाबाद पारी के बूते टीम इंडिया ने पहला टी-20 छह विकेट से अपने नाम किया। विंडीज ने 5 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी तूफानी पारी के दौरान विराट का उस वक्त गुस्सैल रूप देखने को मिला जब, कैरेबियाई पेसर विलियम्स उनसे टकरा गए। फिर क्या था दिल्ली के इस लड़के ने केसलिक की ऐसी पिटाई लगाई कि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
केसरिक विलियम्स - फोटो : ट्विटर
दरअसल, 29 वर्षीय दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज विलियम्स का यह 22वां इंटरनेशनल टी-20 मैच था और इस मैच में बेहद महंगे साबित हुए। वे अपने चार ओवर पूरे भी कर नहीं पाए इसके बावजूद वे इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में अपने देश के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 3.4 ओवरों में 60 रन लुटाए और वे एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
केसरिक और विराट - फोटो : ट्विटर

13वें ओवर में कोहली और केसरिक विलियम्स आधी पिच पर एक-दूसरे से लगभग टकरा से गए थे क्योंकि गेंदबाज गेंद पर झपट रहा था और बल्लेबाज एक रन के लिए छोर बदलने में लगे थे। कोहली ने तुरंत अंपायर से शिकायत की। विलियम्स ने माफी मांगते हुए सीधे हाथ उठाया, लेकिन कोहली की आक्रामकता अचूक थी।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली ने बदला लिया

विलियम्स ने 2017 में जमैका में जब विराट कोहली को आउट किया था तो उन्होंने नोटबुक स्टाइल में सेलिब्रेट किया था। विराट ने जब इस मैच में भारतीय पारी के 16वें ओवर में दूसरी गेंद पर चौका लगाया और फिर तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। विराट ने इसके बाद नोटबुक सेलिब्रेशन के जरिए विलियम्स से हिसाब चुकता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसरिक विलियम्स और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के महंगे गेंदबाज

60 रन केसरिक विलियम्स vs भारत (हैदराबाद, 6 दिसंबर 2019)
56 रन निकिता मिलर vs ऑस्ट्रेलिया (सिडनी, 23 फरवरी 2010)
56 रन कार्लोस ब्रैथवेट vs भारत (लखनऊ, 6 नवंबर 2018)
56 रन ओशिन थॉमस vs बांग्लादेश (मीरपुर, 22 दिसंबर 2018)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें