मैच के बाद कप्तान कोहली
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा कि, 'मुझे पता है कि मैं सारे फॉर्मेट्स में अपना योगदान दे सकता हूं, यह बस ध्यान लगाने की बात है। मेरा रोल अब अहम हो गया है क्योंकि मुझे दो रोल निभाने होते हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि ऐसे भी खेल पाऊं। आपको आत्मविश्वास पाने के लिए पिच पर जाकर ऐसा करना होता है। मुझे लगता है कि पिच पर दो लोग एकदम साफ दिमाग से, जिस तरह से राहुल और रोहित खेले, वही अहम है। इससे पहले, पहले बैटिंग करते हुए ‘हम क्लियर नहीं रहते थे और हिचकिचाते थे कि हमें यह करना चाहिए या नहीं।’