शेल्डन कॉटरेल सातवां ओवर करने आए और केएल राहुल को वापस पवेलियन भेजा। ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने स्कावयर लेग की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट के किनारे पर लगकर ऊपर उठ गई, हेटमायर मे आसान कैच लपका और राहुल 15 गेंदों में छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर कॉटरेल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। धीमी गति की गेंद को कोहली भांप नहीं पाए और भारत को बड़ा झटका लगा। कोहली चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद 37वें ओवर में भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा। इस ओवर की चौथी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने अय्यर को पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। अय्यर ने 88 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। चौथे विकेट के लिए पंत और अय्यर के बीच 114 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
इसके कुछ ही देर बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। 39.4 ओवर में कप्तान पोलार्ड ने पंत को हेयमायर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पंत ने डेब्यू के एक साल बाद वन-डे में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए इस मैच में 69 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
47.3 ओवर में भारत को केदार जाधव के रूप में छठा झटका लगा। कीमो पॉल ने जाधव को पोलार्ड के हाथों कैच आउट करारक पवेलियन भेजा। जाधव ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसके अगले ही गेंद पर जडेजा रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। जडेजा के रूप में भारत को सातवां झटका लगा। यहां दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। दरअसल, जडेजा रनआउट थे, लेकिन अंपायर ने इशारा नहीं किया तो जडेजा भी क्रीज पर जमे हुए थे। लगभग एक मिनट बाद जब रिप्ले में दिखाया गया कि जडेजा क्रीज से बाहर थे। तब अंपायर ने आउट का इशारा दिया और वह पवेलियन लौटे।
विराट की अगुआई में भारतीय टीम की नजरें कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर टिकी हैं। मैच के एक दिन पहले यहां बारिश हो रही थी जिससे सभी की निगाहें मौसम पर टिकी थीं, लेकिन फिलहाल मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दुबे, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप(विकेटकीपर), सुनील एमब्रिस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेस, कीरोन पोलार्ड(कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल।