वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के दौरान भारत ने बुधवार रात 3 विकेट पर 240 रन, अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। चारों ओर किंग कोहली के चर्चे हैं, जिन्होंने अपने टी-20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक जमाते हुए मात्र 29 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेल डाली और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब ले उड़े। मगर किसी और बल्लेबाज ने अगर अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा तो वह थे कन्नूर लोकेश राहुल यानी KL राहुल।