फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: विंडीज के खिलाफ आखिरी वन-डे से बाहर हुए चाहर, टीम में शामिल हुआ यह युवा तूफानी गेंदबाज

Thu, 19 Dec 2019 03:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर श्रृंखला के आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
नवदीप सैनी कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले सीरीज डिसाइडर मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। बीसीसीआइ ने ईमेल के जरिए ये जानकारी सार्वजनिक की है कि दीपक चाहर साल 2019 के आखिरी वन-डे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
विंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से अब तक टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर
आगरा के रहने वाले चाहर ने राजस्थान की तरफ से रणजी ट्रॉफी पदार्पण पर ही हैदराबाद के खिलाफ दस रन देकर आठ विकेट लिए थे। चाहरे ने कुछ दिन पहले कहा था कि मेरा ध्यान अब सफेद गेंद का अच्छा गेंदबाज बनने पर है और उन्हें लगता है कि लाल गेंद की तुलना में सफेद गेंद को स्विंग करना अधिक मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘लाल गेंद का अगर एक छोर चमकीला है तो वह (रिवर्स) स्विंग लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें