फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक Tata Nexon, जानें बुकिंग राशि और फीचर्स के बारे में

Thu, 19 Dec 2019 02:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata Nexon EV Launch - फोटो : Social Media
Tata Motors ने अपनी पहली Sub-Compact (सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी) Tata Nexon EV को गुरुवार को लॉन्च कर दिया। दिसंबर महीने में यह टाटा की दूसरी कार है, जिसे टाटा ने दिसंबर 2019 में लॉन्च किया है। इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में कंपनी ने Altroz को लॉन्च किया था। इस कार की खासियत होगी कि यह सिगंल चार्जिंग में 300 किमी तक की दूरी तय करेगी। जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Nexon EV Launch - फोटो : Social Media

30.2 kWh बैटरी पैक

नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले।
विज्ञापन

3 of 7
Tata Nexon EV Variants - फोटो : Social Media

मिलेंगे दो ड्राइव मोड

टाटा की यह एसयूवी मात्र 4.6 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 10 सेकंड लेती है। यह कार दो ड्राइव मोड ड्राइव और स्पोर्ट में उपलब्ध होगी। टाटा का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में 6- फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा। टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का अहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा।
 

4 of 7
Tata Nexon EV Launch - फोटो : Social Media

1.6 लाख किमी तक की वारंटी

कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल या 1.6 लाख किमी तक की वारंटी भी देगी। नेक्सन ईवी में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। नेक्सन ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी। एक घंटे से भी कम वक्त में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर पर चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का वक्त लेगी।
विज्ञापन

5 of 7
Tata Nexon EV Booking - फोटो : Tata Motors

205 एमएम का ग्राउंड क्लीरेंस

वहीं Tata Nexon EV का ग्राउंड क्लीरेंस 205 एमएम का होगा। जबकि नेक्सन पेट्रोल और डीजल का ग्राउंड क्लीयरेंस 209 एमएम है। वहीं इसमें डायनैमिक कैपिबिलिटी का फीचर मिलेगा, इसमें हिल एसेंट और डीसेंट भी मिलेगा। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर मिलेगा, ब्रेक लगाने पर बैटरी इस फीचर से चार्ज होगी। वहीं इसकी रनिंग कॉस्ट इंटरनल कंबश्चन वाली कारों से 1/5 कम होगी।
विज्ञापन

6 of 7
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Social Media

कीमत 15 लाख रुपये से शुरू

गाड़ी के कंफर्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनममेंट सिस्टम (एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट), ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही रिमोट कनेक्टिविटी का फीचर भी होगा। जिसमें टोअवे अलर्ट, इंट्रूजन अलर्ट, ड्राइविंग एनालिटिक्स का फीचर होगा। इसका इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल 7-इंच का टीएफटी होगा। वहीं यह तीन ट्रिम्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में मिलेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच होगी। Tata Nexon EV की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक शुक्रवार से इस कार की बुकिंग मात्र 21 हजार रुपये देकर https://nexonev.tatamotors.com/ पर कर सकते हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata Nexon EV Milind Soman - फोटो : Social Media

13 शहरों में 85 चार्जर

लॉन्चिंग से पहले टाटा मोटर्स ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर पर भी काम किया है। फिलहाल 13 शहरों में 85 चार्जर हैं, जिन्हें टाटा मोटर्स बढ़ा कर 300 करने का लक्ष्य बनाया है। इन शहरों में पांच मेट्रो शहर मुंबई, दिल्ली, पुणे, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। इसके अलावा खास बात यह होगी कि नेक्सन ईवी की चार्जिंग के घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी पहले ही कार का टीजर वीडियो जारी कर चुकी है, जिसमें मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर मनाली-लेह हाईवे पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक चलाने हुए नजर आ रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें