भारत के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान हुआ। मंगलवार को घोषित हुई टीम में एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है। वहीं, चोट के चलते तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को आराम दिया गया है। शेहान जयसूर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में पांच जनवरी से सीरीज का आगाज करेगी। पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। 18 महीने बाद के बाद टी-20 टीम में लौटे मैथ्यूज के अनुभव का श्रीलंकाई टीम के युवा खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।