टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में चल रहे तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम के सलामी व ओपनर बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा चोटिल हो गए।
गौरतलब है कि सदिरा जब फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे तब दिलरूवान परेरा की गेंद पर मुरली विजय ने करारा शॉट खेला, जिससे गेंद सदिरा के हेलमेट में लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और उसके बाद वो दोबारा मैदान पर नहीं उतरे। चोटिल होने से पहले समरविक्रमा ने ही लाहिरु गमगे की गेंद पर चुतेश्वर पुजारा का कैच लपका था। पुजारा के खाते में उस वक्त 23 रन ही थे।
पढ़ेंः- INDvSL: परेरा ने मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ा, बन गए 'सेंचुरी' लगाने वाले सबसे तेज गेंदबाज
हालांकि सिर में लगी चोट के कारण उनके सिर का स्कैन कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई गई है। इस मामले में टीम प्रबंधन ने कहा कि सदीरा फिलहाल ठीक हैं लेकिन रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। यदि वह ठीक रहते हैं तो वह श्रीलंकाई पारी के दौरान ओपनिंग करने उतर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा सदीरा को लेकर कोई भी फैसला डाक्टरों की सलाह पर लिया जाएगा।