फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, जानिए पहले दिन का पूरा हाल

Thu, 16 Mar 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो  गया है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 299 रन बना लिए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ के शानदार शतक(117) और ग्लेन मैक्सवैल की अर्धशतकीय(82) पारी की बदौलत टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ही खिलाड़ी नाबाद हैं। वहीं उमेश यादव को 2, और जड़ेजा-अश्विन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। 
विज्ञापन


स्मिथ और मैक्सवेल के बीच 150  रन की साझेदारी
स्मिथ और मैक्सवैल के बीच 150 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम पहली पारी में टीम को मजबूत मिल गई है। स्मिथ(117) और मैक्सवेल(82) नाबाद खेल रहे हैं। भारत का कोई भी गेंदबाज विरोधी टीम पर दबाव डालने में विफल रहा। वहीं स्मिथ ने टेस्ट करियर में अपने 5 हजार रन भी पूरे किए।  इस सीरीज में स्मिथ का दूसरा शतक था। भारत के किसी भी बल्लेबाज ने इस सीरीज में अबतक शतक नहीं जड़ा है।

भारतीय गेंदबाजों को पिच से मदद नहीं मिली
भारतीय गेंदबाजों को रांची की पिच से कुछ खास मदद नहीं मिली। उमेश यादव ने 19 ओवर फेंके और 63 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे ओपनर रेनशॉ(44) और हैंडसकौंब(19) को आउट किया। वहीं जड़ेजा ने विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर(19) तो अश्विन ने शॉन मार्श(2) को आउट किया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्डिंग के दौरान विराट कोहली को लगी चोट

विराट कोहली - फोटो : Cricket Australia
फ्लिडिंग के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के कंधे पर चोट लग गई। जिसके बाद कोहली को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। वह बाउंड्री रोकने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान वह गेंद को रोकने के लिए उछले तो उनके दायें कंधे में चोट आ गई।

चोट लगने के बाद भी कप्तान कोहली ने मैदान में टिके रहने की बहुत कोशिश की मगर वह ज्याद देर मैदान पर नही रुक सके। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। कोहली के मैदान से जाने के बाद उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को लाया गया। 

प्लेइंग इलेवन-

भारत- मुरली विजय, के.एल. राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड, स्टीव ओकीफ, पैट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, ग्लैन मैक्सवेल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें