तीन टी-20 मुकाबलों का पहला मैच बारिश में धुल जाने के बाद अब मोहाली दूसरे टी-20 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। दोनों ही टीम इस सीरीज को वर्ल्ड टी-20 की तैयारियों की तरह देख रही हैं, यही कारण है कि विराट और डीकॉक दोनों की अगुवाई में टीमें युवाओं से सजी हुईं हैं। अगर दूसरे मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो यह पहला मौका होगा, जब प्रोटियाज टीम इंडिया से उसकी जमीन पर कोई टी-20 मैच हारेंगे। आगे जानिए कब-कहां और कैसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग...
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच 18 सितंबर, दिन बुधवार को खेला जाएगा।
दूसरा टी-20 पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में होगा।
भारतीय समयानुसार मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।
लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा।