फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: आखिरकार ऋषभ पंत पर गिरी गाज, कप्तान कोहली ने टेस्ट टीम से किया बाहर

Tue, 01 Oct 2019 08:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत पर बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच बुधवार से खेला जाना है, इसके ठीक एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कप्तान कोहली ने अपनी रणनीति और टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बात की। पहले टेस्ट में ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी समझे जाने वाले ऋषभ पंत को टीम मैनेजमेंट क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज देख रही है, उनपर लगातार भरोसा जताते हुए मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत कभी भी उन अपेक्षाओं पर खरे उतरते नजर नहीं आए, शायद यही कारण है कि विराट अब टीम में मौजूद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋधिमान साहा को मौका देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ऋधिमान साहा - फोटो : bcci
कोहली ने कहा कि बंगाल के क्रिकेटर साहा ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर’ बने हुए हैं। साहा चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट की श्रृंखला के साथ टीम में वापसी की। साहा को हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला और दोनों ही मैचों में पंत ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई।

4 of 7
ऋधिमान साहा - फोटो : BCCI
कोहली ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा, ‘हां, साहा फिट है और खेलने को तैयार है। वह हमारे लिए श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। उसकी विकेटकीपिंग से सभी वाकिफ हैं। उसे जब भी मौका मिला तो उसने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि चोट के कारण वह बाहर रहा। इन हालात में वह हमारे लिए श्रृंखला की शुरुआत कर सकता है।’
विज्ञापन

5 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
साहा ने अपना पिछला टेस्ट जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उनकी गैरमौजूदगी में पंत ने जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड तथा आस्ट्रेलिया में शतक के साथ खेल के लंबे प्रारूप में टीम की पहली पसंद बन गए। पिछले कुछ समय में हालांकि पंत को खराब शॉट चयन के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और शायद यह भी एक कारण है कि टीम प्रबंधन ने श्रृंखला की शुरुआत साहा के साथ करने का फैसला किया। साहा ने 32 टेस्ट में 30.63 की औसत से 1164 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा के बल्लेबाजी क्रम पर भी विराट ने अपनी राय रखी। बकौल विराट, 'रोहित एक अनुभवी और बेहतरीन बल्लेबाज हैं, हम उन्हें लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं।' उन्होंने कहा कि इसके लिए एकदिवसीय टीम के उपकप्तान को लाल गेंद (टेस्ट) के क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाएंगे। रोहित को सीमित ओवरों के क्रिकेट में मौजूदा दौर के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है लेकिन 27 टेस्ट मैचों 39.62 की औसत के साथ उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया।


विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋर्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में खुद को साबित करने के लिए रोहित को पर्याप्त मौके मिलेंगे

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
कोहली से जब पूछा गया कि क्या टीम प्रबंधन रोहित को पांच से छह मैचों में मौका देने के बारे में सोच रहा है तो उन्होंने कहा, ‘हम उनके साथ जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। आप भारत और विदेशों में अलग-अलग योजना के साथ मैदान में जाते हैं। पारी का आगाज करना ऐसी जिम्मेदारी है जहां खिलाड़ी को अपना खेल समझने के लिए समय चाहिए होता है।’

कोहली ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में मैंने छठे क्रम पर बल्लेबाजी करना शुरू किया था, फिर मैं चौथे नंबर पर खेलने लगा। यह मानसिकता पर निर्भर करता है। अगर आप खुद को इसके लिए तैयार कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट विभिन्न परिस्थितियों में अपने खेल को समझने के बारे में है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें