फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: इस वजह से पहले वन-डे पर मंडरा सकता खतरा

Thu, 01 Feb 2018 09:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से 6 वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे से खेला जाना है। इससे पहले क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, दोनों टीमों के बीच होने वाली पहले वन-डे पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि भारी बारिश की वजह से पहले वन-डे रद्द भी हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक डरबन में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और गुरुवार को भी डरबन में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश की वजह से पहला वन-डे फीका पड़ सकता है।

वहीं, विभाग के मुताबिक डरबन में अगले दो दिन तक घने बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश की भी संभावना है। हालांकि, मैच शाम को 4.30 बजे से शुरू होगा। सुबह से ही डरबन में घने बादल छाए रहेंगे। शाम से लेकर रात तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान बादल तो छाए ही रहेंगे साथ में हल्की हवा भी चलती रहेगी। जाहिर है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें