मीडिल ऑर्डरः
चेतेश्वर पुजारा- केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में पुजारा कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 30 (26,4) रन ही बनाए। हालांकि, सेंचुरियन टेस्ट में उनसे और ज्यादा की उम्मीद की जा सकती है।
विराट कोहली- कप्तान विराट कोहली केपटाउन टेस्ट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। दोनों पारियों मिलाकर केलव वो 33 (5,28) रन ही बना पाए, जबकि उनसे पहले ही टेस्ट में काफी उम्मीद थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट में फैंस उनपर आस लगाए बैठे हैं।
रोहित शर्मा/अजिंक्य रहाणे- पहले टेस्ट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन ना करने वाले 'हिटमैन' रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे को लेकर कयास लगाया जा रहा है इन दोनों में किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हालांकि, इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पिछले सीजन में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे को चांस मिलेगा या नहीं इस बात का पता शनिवार को ही चलेगा।
ऑलराउंडरः-
ऋद्धिमान साहा- 33 साल के विकेटकीपर वल्लेबाज साहा ने पहले टेस्ट में शानदार विकेटकीपिंग की। पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार 10 डिसमिसल लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
हार्दिक पांड्या- पहले टेस्ट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से भी दूसरे टेस्ट को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है। केपटाउन में उन्होंने दोनों पारियों में 94 (93,1) रन की शानदार पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किए थे।
रविचंद्रन अश्विन- रविचंद्रन अश्विन ने भी अच्छा खेले थे। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।
बहरहाल, हार से निराश भारतीय फैंस को उम्मीद है कि कोहली की अगुवाई में घर में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया सिरीज में न सिर्फ वापसी करेगी बल्कि 25 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी।
टीम इंडिया- मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा/अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
नोट- यह सिर्फ एक आकलन है, प्लेइंग इलेवन मैच के दिन ही पता चलेगा।