फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: दीवार पर मुक्का मारकर तोड़ी हड्डी, अब पूरी सीरीज से बाहर हुआ यह फ्लॉप खिलाड़ी

Thu, 17 Oct 2019 01:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने अपनी टीम को बीच सीरीज में अपने बेवकूफाना हरकत से और परेशानी में डाल दिया है। एडन मार्करम का बल्ला इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं चल पाया। जिसके कारण वह परेशान होकर ऐसी हरकत कर बैठे हैं, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
Aiden Markram - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के टीम के डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद हताशा में मार्करम ने अपने हाथ को किसी कठोर चीज पर दे मारा और उनके दाएं हाथ में चोट लग गई। यही कारण है कि उनको इतनी गंभीर चोट है कि वे अगले कुछ दिन अच्छी तरह से बल्लेबाजी भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों ने इस टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को एक- एक रन के लिए तरसा दिया है। मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों का ताफ अब तक नहीं सहन कर पाया है। जिसका नतीजा यह है कि विराट सेना तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से आगे है और सीरीज भी अपने नाम कर लिया है। मार्करम से पहले गेंदबाज केशव महराज भी चोटिल होकर तीसरे टेस्ट मुकाबले बाहर हो गए हैं। मार्करम ने भारत के खिलाफ अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 44 रन ही बनाए थे।

 
विज्ञापन

4 of 4
Aiden Markram - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पुणे टेस्ट में दक्षिणा अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मार्करम दूसरी पारी के पहले ही ओवर में इशांत शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। साथी खिलाड़ी डीन एल्गर से बात करने के बाद उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। हालांकि रिप्ले में साफ था कि वह नॉटआउट थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें