फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सवाल पर सौरव गांगुली को याद आए प्रधानमंत्री, कहा- मुझसे नहीं मोदी जी से पूछिए

Thu, 17 Oct 2019 01:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
इमरान खान, सौरव गांगुली और नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में एक सवाल के जवाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद किया। पूर्व भारतीय कप्तान से जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों की बहाली पर सवाल किए गए तो 'दादा' ने साफ तौर पर कहा कि आपको यह सवाल मोदी जी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए।’
विज्ञापन

2 of 4
इमरान खान और नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने वाले 47 वर्षीय गांगुली की माने तो यह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की मंजूरी से जुड़ा विषय है। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘निश्चित तौर पर अनुमति लेनी होगी, क्योंकि सभी अंतरराष्ट्रीय दौरे सरकार के जरिए होते हैं, इसलिए हमारे पास इस सवाल का जवाब नहीं है।’
 
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर
भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गई थी जबकि भारत ने दो टी-20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए पाकिस्तान की मेजबानी की थी। गांगुली की अगुवाई में भारत ने 2004 में पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा किया था। यह 1999 में कारगिल युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज थी और भारतीय टीम 1989 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के संदर्भ में आईसीसी से ‘आतंकवाद को सहारा देने वालों देशों से संबंध तोड़ने’ की अपील की थी। यह पत्र तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) की तरफ से भेजा गया था जो बीसीसीआई चुनाव होने तक बोर्ड के कामकाज को संभाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें