फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK: आखिर पाकिस्तान का कोच क्यों बनना चाहते हैं रोहित शर्मा?

Tue, 18 Jun 2019 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rohit sharma pc
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले सातवें आसमां पर है। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 140 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने एक रिपोर्टर के सवाल में पाकिस्तान का कोच बनने की बात कह दी।

विज्ञापन

 
दरअसल, ऐतिहासिक जीत के बाद रिपोर्टर ने रोहित से पूछा पाकिस्तानी बल्लेबाजी जिस मुश्किल दौर से गुजर रही है, अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हों तो दें। इस पर रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर मैं पाकिस्तान का कोच बना तो बिलकुल बताऊंगा, अभी तो मैं क्या बताऊं।'  रोहित का जवाब सुनते ही हर कोई ठहाके लगाने लगा।

यह वीडियो espncricinfo के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। आप भी देखिए-
 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 77 और लोकेश राहुल ने 57 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 336 रन बना डाले। पाकिस्तान की टीम 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत ने 89 रन से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें