मोहम्मद सिराज को टी-20 कैप सौंपते रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
हैदराबादी क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना शनिवार को राजकोट में साकार हो गया। सिराज भारत के लिए टी-20 खेलने वाले 71वें क्रिकेटर बन गए हैं। उन्हें मैच से पहले टीम के कोच रवि शास्त्री ने डेब्यू कैप सौंपी। दिल्ली में खेले गए पिछले मैच में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने डेब्यू किया था।
A moment to cherish for young Mohammed Siraj as he makes his debut for India today #INDvNZ pic.twitter.com/0ttCZpLeoo— BCCI (@BCCI) November 4, 2017
जब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया तभी उनके परिवार और दोस्तों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई थी। सिराज उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं जो जीवन की तमाम परेशानियों को पार करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।