भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल।
- फोटो : ICC/X
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में गत चैंपियन भारत को दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसकी नजर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने पर थी, लेकिन कंगारू टीम ने उसका सपना तोड़ दिया। भारतीय टीम नौवीं बार फाइनल खेली। उसे चौथी बार खिताबी मुकाबले में हार मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। वह 1988, 2002 और 2010 में चैंपियन बना था। कंगारू टीम 14 साल बाद इस टूर्नामेंट में खिताब जीती थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी बार फाइनल मुकाबला हुआ। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 और 2018 में दो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। अब कंगारू टीम ने उसे परास्त कर दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में सात ओवर में 253 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने भी दो बार अंडर-19 विश्व कप जीता है जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने एक-एक बार खिताब जीता है।
अंडर-19 विश्व कप में विजेता और उपविजेता टीमों की लिस्ट
| साल |
मेजबान |
विजेता |
उपविजेता |
| 2024 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
| 2022 |
वेस्टइंडीज |
भारत |
इंग्लैंड |
| 2020 |
दक्षिण अफ्रीका |
बांग्लादेश |
भारत |
| 2018 |
न्यूजीलैंड |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
| 2016 |
बांग्लादेश |
वेस्टइंडीज |
भारत |
| 2014 |
यूएई |
दक्षिण अफ्रीका |
पाकिस्तान |
| 2012 |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
| 2010 |
न्यूजीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |
| 2008 |
मलयेशिया |
भारत |
दक्षिण अफ्रीका |
| 2006 |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
भारत |
| 2004 |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
वेस्टइंडीज |
| 2002 |
न्यूजीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
| 2000 |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
| 1998 |
दक्षिण अफ्रीका |
इंग्लैंड |
न्यूजीलैंड |
| 1988 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |