फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन हैं टीम सीफर्ट, जिसकी तूफानी पारी से टीम इंडिया हारा पहला टी-20

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के लिए बुधवार किसी 'काले दिन' से कम नहीं था। वन-डे की नंबर एक टीम जिसने हाल ही में न्यूजीलैंड को उसी के घर में 4-1 से धोया था, टी-20 सीरीज की शुरुआत इतने बुरे तरीके से करेगी, किसी ने सोचा नहीं था।

विज्ञापन

2 of 7
वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी-20 मैच में मेजबानों ने भारत को 80 रन से करारी मात दी। न्यूजीलैंड की इस जीत में सबसे अहम किरदार उनके सलामी बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने निभाया। टीम ने 43 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 84 रन की धुआंधार पारी खेली जिसकी वजह से उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 7
महज 24 वर्षीय टीम सीफर्ट का जन्म 14 दिसंबर 1994 को हुआ। महज नौ टी-20 और तीन वन-डे मैच अनुभवी इस बल्लेबाज का खेल देखकर कोई नहीं बोल पाया कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का इतना कम अनुभव है।

4 of 7
सीफर्ट ने अपना टी-20 डेब्यू पिछले साल इसी वेलिंग्टन के मैदान पर किया था। लोअर ऑर्डर बल्लेबाज सीफर्ट को मार्टिन गप्टिल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद इस मैच में ओपनिंग करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मैच से पहले खेली गई आठ मैच की सात पारियों में उनके बल्ले से महज 42 रन निकले थे। मगर भारत के खिलाफ यह दाएं हाथ का बल्लेबाज कुछ और ही सोचकर मैदान पर उतरा था। स्पिनर्स हो या पेसर्स, टीम ने हर भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 7
'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड लेने के बाद टीम सीफर्ट ने कहा 'यह श्रृंखला शुरू करने का एक शानदार तरीका है और टीम के खिलाड़ी इससे काफी खुश है। मैं खुश हूं कि मुझे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले दो ओवर संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद मैंने प्रहार करना शुरु किया और प्रेशर गेंदबाजों पर बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मार्टिन गप्टिल
गप्टिल के चोटिल होने के बाद मौका मिलने की बात को भी उन्होंने छेड़ा। बकौल, 'टीम मुझे किसी कारण की वजह से टीम में शामिल किया गया था और मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरी क्षमता का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें