फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री मोदी को दिया दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का श्रेय

Sat, 31 Aug 2019 01:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media
विज्ञापन

अगले कुछ ही महीनों में गुजरात के सबसे बड़े शहर और आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम का अनावरण हो जाएगा। नई तकनीकों से लैश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ तैयार हो रहे इस स्टेडियम की क्षमता 1.10 लाख होगी। ये स्टेडियम 1982 में बने सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम जिसकी क्षमता 50 हजार लोगों के बैठने की थी, उसकी जगह ले लेगा।

विज्ञापन


इसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री को श्रेय दिया है। शाह ने कहा कि ये प्रधानमंत्री का सपना था जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले क्रिकेट के इस खेल का सबसे बड़ा और आधुनिक स्टेडियम गुजरता और भारत में हो। 

इस नए स्टेडियम का उद्घाटन अगले साल जनवरी में होने की उम्मीद है। इसका निर्माण साल 2017 में शुरू हुआ था और नौ महीने में पुराने स्टेडियम को गिरा दिया गया था। उसके बाद नए स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


पिछले तीन दशकों में पुराने स्टेडियम ने कई सारे ऐतिहासिक पलों को देखा था जैसे 1987 में सुनील गावस्कर के 10 हज़ार रन, कपिल देव के 434 विकेट, सचिन तेंदुलकर का टेस्ट मैच में पहला दोहरा शतक और 2011 में वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत। 
विज्ञापन


फिलहाल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड एक लाख की क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें