फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

Mon, 08 Jul 2024 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारत को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो इसके लिए हालांकि भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाना होगा जिसके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में नौ विकेट पर 189 रन बनाकर 12 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, टीम को पहले टी20 में मेहमान टीम से हार मिली थी, जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है और उसे अगर यह सीरीज बराबर करनी है तो टीम को मंगलवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच को जीतना होगा। 
विज्ञापन

गेंदबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
भारत को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो इसके लिए हालांकि भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाना होगा जिसके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में नौ विकेट पर 189 रन बनाकर 12 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बारिश के कारण भारत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन गेंदबाजों ने इस मुकाबले में भी छह विकेट पर 177 रन लुटाए थे। तीसरे टी20 में पर भी खराब मौसम का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि मंगलवार को भी बारिश की 30 से 40 प्रतिशत संभावना है। दोनों मैचों में दो-दो विकेट लेने वाली पूजा वस्त्राकर और स्पिनर दीप्ति शर्मा को छोड़कर, अधिकांश भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे है।

रेणुका सिंह के पहले मैच में असफल रहने के बाद दूसरे मुकाबले में सजीवन सजना को मौका मिला, लेकिन इससे भी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने रविवार को एक-एक विकेट लिया लेकिन यह दोनों गेंदबाज भी रन रोकने में नाकाम रहे। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर चाहेंगी कि सीरीज दांव पर होने के कारण उनके गेंदबाज कड़ी मेहनत करें।

भारत ने बल्लेबाजी में किया है प्रभावित
बल्लेबाजी के मोर्चे पर पहले मैच में भारतीयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 53), स्मृति मंधाना (46), हरमनप्रीत (35), शेफाली वर्मा (18) और दयालन हेमलता (14) ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया। टी20 में रविवार को पदार्पण करने वाली विकेटकीपर उमा छेत्री के टीम में बने रहने की संभावना है। टीम प्रबंधन बल्ले से उनके योगदान को देखना चाहेगा।  

लय में चल रही हैं ब्रिट्स
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए तजमिन ब्रिट्स ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर शानदार लय में होने का सबूत दिया है। ब्रिट्स के अलावा, कप्तान लौरा वोल्वार्ट, मारिजान कप्प और एनेके बॉश ने भी तेजी से रन बनाये है। दक्षिण अफ्रीका की एकमात्र चिंता चोट से वापसी करने वाली बल्लेबाज क्लो ट्रायोन हैं।  वह दोनों मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पोस्ट किया खास वीडियो
इस सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना का खास वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्हें चेन्नई की जनता को धन्यवाद देते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें