फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: एक मैच जीतते ही टीम इंडिया रच देगी इतिहास, हरमनप्रीत की निगाहें सीरीज जीत पर

Wed, 21 Feb 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। महिला क्रिकेट टीम की निगाहें पहली बार दक्षिण अफ्रीका में दो सीरीज जीतने पर होंगी। टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 2-1 से बढ़त बना चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले मैच में सात और दूसरे मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के एक दौरे पर दो सीरीज जीतने पर होगी। आखिरी टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम लड़खड़ा गई थी और 17.5 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि हरमनप्रीत ने 30 गेंद में 48 और स्मृति मंधाना ने 37 रन की पारी खेली थी।

पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाली मिताली राज से चौथे मुकाबले में काफी उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा इस मकाबले में भारतीय गेंदबाज भी कुछ खास करने की संभावना है, जो पिछले मुकाबले में कुछ खास नजर नही आई थी। झूलन गोस्वामी की अनुपस्थिति में युवा तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने भारतीय गेंदबाजी की अगुआई की थी और चार ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन पूजा को दूसरी साथी गेंदबाजों से कोई मदद नहीं मिल पाई थी। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल ने चार ओवर में 44 रन देकर केवल एक विकेट लिया था। ऐसे में हरमनप्रीत चाहेंगी कि उनके गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करें और टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


वहीं, इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम भी आत्मविश्र्वास में लौट आई है। तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने पिछले मैच में पहली बार पांच विकेट चटकाए थे, जबकि क्लॉय ट्रेयोन भी पिछले मैच में खेली 15 गेंद में 34 रन की पारी को आगे बढ़ाना चाहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें