कप्तान निपुन धनंजय (92* रन, 112 गेंद, 7 चौके) और प्रसिंदू सूर्याबांद्रा (52) की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गुरुवार को दूसरे यूथ वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर कर ली। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 47 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। ओपनर पवन शाह ने सर्वाधिक 49 और आयुष बडोनी ने 36, समीर चौधरी ने 32 ओर अजय देव ने 24 रन बनाए। मेजबान टीम ने 26 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए दुल्शन ने तीन, जबकि नवीन निर्मल फर्नाडो, लक्षिता मानसिंघे और नवोत प्राणविथना को दो-दो विकेट मिले।