फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम विराट और रोहित भाई की तरह फिट होना चाहते हैं'

Wed, 30 Jan 2019 07:12 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

शुभमन गिल और खलील अहमद समेत भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर की फिटनेस उनके लिए प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन


चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी उनके सुर में सुर मिलाया। अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से बातचीत में कुलदीप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उभरने का श्रेय टीम के कड़े फिटनेस कार्यक्रम को दिया। बातचीत का यह वीडियो बीसीसीआई टीवी पर डाला गया है।

कुलदीप ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं बहुत वर्जिश करता हूं। मैं अच्छे फिटनेस कार्यक्रम का अनुसरण करता हूं जो हमें दिया गया है। इससे हमें काफी मदद मिली है। रोहित भाई, विराट भाई जैसे सीनियरों ने युवाओं को काफी प्रेरित किया है । उनकी फिटनेस देखकर हमें लगता है कि हमें भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अहमद ने कहा, 'आपको कभी भी खेलने का मौका मिल सकता है लिहाजा खुद को फिट रखना जरूरी है। व्यायाम की आदत होनी चाहिए जैसे मंजन करने की आदत होती है।' गिल ने कहा, 'हम फिटनेस शेड्यूल का अनुसरण करके खुद को फिट रखे हुए हैं। इस टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें