टीम इंडिया ने
दक्षिण अफ्रीका में अभी तक जिस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन किया है, उसे देखकर कोई भी यकीन नहीं करेगा कि यही टीम हाल ही में श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने रनों के अंबार लगा रहे थे। इस बीच एक दिलचस्प खबर यह आई है कि
टीम इंडिया तो
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलना ही नहीं चाहती थी।
सूत्रों के मुताबिक, जिस समय श्रीलंका भारत दौरे पर आई थी, वहां उसकी जगह पर
पाकिस्तान को भारत दौर पर आना था। लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते खराब होने के कारण सीरीज नहीं हो पाई और
बीसीसीआई ने पाक की जगह पर श्रीलंका को बुला लिया।
हालांकि इस सीरीज को लेकर टीम मैनेजमेंट ने बोर्ड से कहा था कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को ज्यादा लंबा करने की जरुरत नहीं है। मैनेजमेंट का प्रस्ताव था कि तीन टी20 मैच रद्द किया जाए या फिर 3 टेस्ट की जगह पर सिर्फ 6 वन-डे की सीरीज खेली जाए।
मैनेजमेंट चाहता था कि टीम इंडिया 2 हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाए। हालांकि बीसीसीआई ने भी कहा था कि जो खिलाफ श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं वो अफ्रीका जा सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट चाहता था कि पूरी टीम इंडिया एक साथ दौरे के लिए रवाना हो।