फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ काम नहीं आया 'लकी चार्म', दीपक हुड्डा के रहते पहली बार हारी टीम इंडिया

Mon, 05 Sep 2022 02:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दीपक हुड्डा के टीम में रहते भारत अब तक कोई मैच नहीं हारा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दीपक की किस्मत भी भारतीय टीम के काम नहीं आई। लगातार 17 जीत के बाद दीपक की जीत का सिलसिला रुक गया है। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें दूसरी बार आमने-सामने थीं और इस बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच विकेट से हारने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया। भारत की इस हार के साथ ही दीपक हुड्डा का देश के लिए सुनहरा सफर भी थम गया। यह पहला मौका था, जब दीपक हुड्डा के टीम में रहने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले दीपक भारत के लिए 17 मैच खेले थे और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

किसी भी देश के लिए डेब्यू करने के बाद लगातार 17 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के ही नाम है। उनके बाद रोमानिया के सात्विक नादिगोटला हैं, जिनके डेब्यू के बाद रोमानिया की टीम लगातार 15 मैच नहीं हारी थी। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (13) और रोमानिया के शांतनु वरिष्ठ (13) इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के के. किंग का डेब्यू होने के बाद उनकी मौजूदगी में टीम लगातार 12 मैच जीती थी। 

दीपक के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को देखें तो आठ वनडे में उन्होंने 28.2 की औसत से 141 रन बनाए हैं। वहीं, 10 टी20 मैचों में 48.33 की औसत और 157.61 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम एक शतक भी है।

इसी साल पहला मैच खेले थे दीपक
दीपक ने इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ छह फरवरी को अहमदाबाद में वनडे में डेब्यू किया था। उसी महीने की 24 तारीख को श्रीलंका के खिलाफ उन्हें लखनऊ में पहला टी20 मैच खेलने का अवसर मिला। उसके बाद से वह आठ वनडे और 10 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया एक भी मैच में नहीं हारी थी, लेकिन दीपक के 10वें टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मामले में विश्व रिकॉर्ड दीपक के ही नाम है। वह डेब्यू के बाद लगातार 17 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं हारने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

मैच पलट सकते थे दीपक
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दीपक हुड्डा को गेंदबाजी नहीं दी, जबकि उन्हें बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया था। बीच के ओवरों में पाकिस्तान के नवाज ने रिजवान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर मैच पलट दिया। इस दौरान हार्दिक पांड्या महंगे भी साबित हुए, लेकिन रोहित ने दीपक को एक ओवर नहीं दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ दीपक उपयोगी साबित हो सकते थे, लेकिन गेंद के साथ अपना योगदान देने का मौका ही नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें