टीम इंडिया के क्रिकेटर्स ने रविवार को करवा चौथ का जश्न धूमधाम से मनाया। रोहित शर्मा से लेकर सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग जैसे स्टार क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेट करने की फोटोज शेयर की।
विज्ञापन
रोहित की पत्नी रितिका सजदेह उनके साथ गुवाहाटी में हैं। उन्होंने 'करवा चौथ' अच्छे से मनाया, जिसकी फोटो अपने फैंस के साथ साझा की। रोहित ने इस दौरान एक स्पेशल मैसेज लिखा। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी के साथ ही हूं। उम्मीद करता हूं कि सभी महिलाओं के लिए जल्द ही चांद दिखे।'
By her side this #KarvaChauth. Let’s hope the moon comes out early today for all the ladies out there 🤞🌙 A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Oct 8, 2017 at 2:45am PDT
विज्ञापन
पत्नी ने किया मैसेज, सहवाग ने बना दिया 'स्पेशल'
वीरेंद्र सहवाग और आरती सहवाग
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने उनके लिए एक खास ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्यार द्वारा चांद देखने का इंतजार। मेरी जिंदगी के प्यार के लिए व्रत रखने पर गर्व है। मेरा पूरा ध्यान करवा चौथ पर लगा है।' सहवाग ने अपनी पत्नी के ट्वीट को रिट्वीट किया है।
Waiting to see the moon through love.Proud to be fasting for love of my life @virendersehwag . A day I really look forward to, #KarvaChauth— Aarti Sehwag (@AartiSehwag) October 8, 2017
पारंपरिक अंदाज में मनाया रैना और उनकी पत्नी ने करवा चौथ
सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी
- फोटो : instagram
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने भी करवा चौथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
May the sight of full moon fill your heart with happiness. Wishing you a blessed Karwa Chauth.#karvachauth A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on Oct 8, 2017 at 7:12pm PDT
हरभजन का मस्तीभरा अंदाज, प्यार के साथ-साथ गीता को ये भी कहा
हरभजन सिंह और गीता बसरा
- फोटो : twitter
हरभजन सिंह ने भी पत्नी गीता बसरा की फोटो शेयर की और साथ ही बहुत क्यूट सा मेसेज लिखा। भज्जी ने गीता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्रिया बीवी, हैप्पी करवा चौथ। अब खाओ पियो और मौज करो। मुझे विश्वास है कि तुम्हें बड़ी भूख भी लगी होगी।'
Thank you biwi @geetabasra ❤️❤️😘😘😘Happy karwa chauth now khao piyo mouj karo😜😜.. I am sure badi bukh lagi hogi A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on Oct 8, 2017 at 9:39am PDT
Happy Karvachauth to all those celebrating.... . . . . #Wife #Life #Blessed #Love 😇💕❤️ A post shared by Aakash Chopra (@cricketaakash) on Oct 8, 2017 at 7:44am PDT