फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कोहली ने टी20 क्रिकेट में साझेदारी बनाने पर दिया जोर, बताया क्रुणाल ने उन्हें क्या दी थी सलाह

Mon, 28 Apr 2025 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा कि वह परिस्थितियों का आकलन कर उसके अनुसार खेल की अपनी शैली में बदलाव करते हैं।
विज्ञापन
कोहली और क्रुणाल पांड्या - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में साझेदारी की महत्वता पर जोर दिया है। कोहली का कहना है कि जिस पिच पर बड़ा स्कोर बनाना आसान नहीं होता, वहां साझेदारी का महत्व बढ़ जाता है। आरसीबी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के हराकर शीर्ष पर जगह बनाई। इस मैच में कोहली ने क्रुणाल पांड्या के साथ उस वक्त अच्छी साझेदारी निभाई जब टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन

धीमी दिख रही हैं पिचें 
आईपीएल के मौजूदा सत्र में पिचें धीमी रही हैं, जिससे बल्लेबाजों को क्रीज पर आते ही आक्रामक रवैया अपनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरसीबी और दिल्ली के बीच मैच में कोहली और केएल राहुल ने अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और दिखाया कि चुनौतीपूर्ण स्थिति से किस तरह निपटा जा सकता है। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक लगाया जो उनका आईपीएल में पिछली 10 पारियों में छठा पचासा है। 

ये भी पढ़ें: IPL: 2028 से आईपीएल में मैचों की संख्या में हो सकता है इजाफा, नई टीमें भी आएंगी? अरुण धूमल ने किया खुलासा

कोहली-क्रुणाल के बीच हुई शतकीय साझेदारी 
आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीत के लिए 163 रन का पीछा करते हुए 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थेस लेकिन कोहली (51) ने क्रुणाल (नाबाद 73) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 गेंद में 119 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा कि वह परिस्थितियों का आकलन कर उसके अनुसार खेल की अपनी शैली में बदलाव करते हैं। उन्होंने कहा, इस पिच को देखते हुए यह एक बेहतरीन जीत थी। हमने दिल्ली में कुछ मैच देखे और यह विकेट उन मैचों की तुलना में अलग था। जब भी कोई लक्ष्य का पीछा करता है, तो मैं डगआउट से नजर रखता हूं कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे है या नहीं।

कोहली ने कहा, मैं देखता हूं कि टीम को कितना स्कोर करना है, परिस्थितियां कैसी हैं। कौन से गेंदबाज गेंदबाजी करने वाले हैं। कौन से गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ रन बनाना मुश्किल हो सकता है। मैं कोशिश करता हूं कि मैं दौड़कर एक और दो रन लेते रहूं ताकि स्कोर बोर्ड पर रुकावट नहीं आए। लोग इस प्रारूप में साझेदारी के महत्व को भूल रहे हैं और इस टूर्नामेंट में साझेदारी और गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश का अच्छा परिणाम मिल रहा है।
विज्ञापन

'क्रुणाल ने मौके का फायदा उठाया'
कोहली ने इसके साथ ही क्रुणाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा, क्रुणाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके पास मैच पर अपना प्रभाव छोड़ने की क्षमता है और यह सही समय था। हम लगातार बातचीत कर रहे थे जिसमें कृणाल मुझे क्रीज पर डटे रहने का सुझाव दे रहा था। वह इस दौरान अपने मौके का फायदा उठाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें