फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत के स्पिन गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हैं अफ्रीकी बल्लेबाज, हैरान कर देंगे ये आंकड़े

Tue, 14 Jun 2022 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2007 से लेकर अब तक तीन टी20 मैचों में भारत के स्पिन गेंदबाजों ने 13 या उससे ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। दो मौकों पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ये रन बनाए हैं। 
 
विज्ञापन
युजवेन्द्र चहल - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में अफ्रीका ने शुरुआती दो मैच अपने नाम किए। दोनों मैचों में अफ्रीकी टीम ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की। पहले मैच में भारत के सभी गेंदबाज फ्लॉप रहे थे तो दूसरे मैच में तेज गेंदबाजों ने वापसी की। हालांकि, स्पिन गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए और यह मैच भी भारत को गंवाना पड़ा। 
विज्ञापन


इस सीरीज के पहले मैच में भारत की स्पिन जोड़ी युजवेन्द्र चहल और अक्षर पटेल ने मिलकर 5.2 ओवर में 13.1 के इकोनॉमी रेट से 66 रन दे दिए। यह किसी टी20 मैच में भारत के स्पिन गेंदबाजों का दूसरा सबसे खराब इकोनॉमी रेट था। इससे पहले 2018 में दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ भारत के स्पिन गेंदबाजों ने 16 के इकोनॉमी रेट से रन खर्चे थे और चार ओवर में 64 रन दे दिए थे। 
 
टी20 मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों की सबसे खराब इकोनॉमी
ओवर इकोनॉमी विपक्षी टीम साल
4 16 दक्षिण अफ्रीका 2018
5.2 13.1 दक्षिण अफ्रीका 2022
8 13 श्रीलंका 2017
4 11.5 इंग्लैंड 2021
9 11.4 श्रीलंका 2009
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी टीम जमकर करती है पिटाई
भारत के स्पिन गेंदबाजों को पीटने के मामले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सबसे आगे है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दो बार ही भारत के स्पिन गेंदबाजों ने 13 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए हैं और दोनों बार अफ्रीकी बल्लेबाजों ने ये रन बनाए हैं। इससे पहले 2017 में श्रीलंकाई टीम ने भारत के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 13 के इकोनॉमी रेट से रन बनाए थे। इस मैच में श्रीलंका ने फिरकी गेंदबाजों के आठ ओवर में 104 रन बटोरे थे। किसी टी20 मैच में यह भारतीय स्पिन गेंदबाजों का तीसरा सबसे खराब इकोनॉमी रेट है। 

2021 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के स्पिन गेंदबाजों ने 11.5 और 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 11.4 के इकोनॉमी रेट से रन दिए थे। हालांकि, इंग्लैंड ने चार ओवर में 46 रन बटोरे थे, जबकि श्रीलंका ने नौ ओवर में 103  रन बटोर लिए थे। 

तीसरे मैच में करनी होगी वापसी
भारत के स्पिन गेंदबाजों को तीसरे टी20 मैच में वापसी करनी होगी। टीम इंडिया सीरीज के शुरुआती दो मैच हार चुकी है और तीसरा मैच हारने पर सीरीज गंवा देगी। इससे बचने के लिए हर हाल में भारत को जीत हासिल करनी होगी। भारतीय जमीन पर मैच जीतने के लिए स्पिन गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन जरूरी होता है। खासकर विदेशी टीमों को हराने में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में भारत के स्पिन गेंदबाजों को वापसी कर मैच जिताऊ प्रदर्शन करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें