विराट कोहली
द. अफ्रीका पर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हम बहुत खुश हैं। वन-डे सीरीज में हमारी गेंदबाजी, बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग काफी अच्छी रही। कप्तान कोहली ने कहा कि वन-डे सीरीज में शुरुआत से ही मेजबान टीम दबाव में दिख रही थी, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला। कोहली ने कहा, 'छह मैचों की इस वन-डे सीरीज को टीम इंडिया 5-1 से जीतना चाहती है।' बता दें कि इस मैदान पर टीम इंडिया को 25 साल बाद जीत मिली है।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज
रोहित शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच जीतने के बाद रोहित ने कहा, 'लंबे समय बाद टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करके मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। अपनी सेंचुरी के दम पर टीम को जीत के दरवाजे तक ले जाना मुझे काफी पसंद है। हम मैदान पर एक रणनीति के तहत उतरे थे। शुरुआत में मैंने क्रीज पर सेट होने के लिए थोड़ा समय जरूर लिया, लेकिन इसके बाद स्कोर बोर्ड पर रन खुद-ब-खुद बढ़ने लगे।'
एडेन मार्करम
द. अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने विपक्षी टीम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मेहमान टीम की मजबूत बल्लेबाजी यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हो गई। इंडियन स्पनिर एक बार फिर अपनी कलात्मक गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को फंसाने में कामयाब हो गए। टीम इंडिया पर जीत दर्ज करने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक बड़ी पार्टनशिप की जरूरत थी।