फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: अपनी गति को लेकर अवगत हैं मयंक यादव, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतरता जरूरी

Mon, 07 Oct 2024 11:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मयंक को लंबे समय से भारत के लिए खेलने का इंतजार था और उनका यह सपना रविवार को पूरा हुआ। मयंक ने भी इसे यादगार बनाने में देर नहीं की और अपने करियर की आठवीं गेंद पर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया।
विज्ञापन
मयंक यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में पहले टी20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले मयंक यादव को इस बात का अहसास है कि उन्हें पहचान गति के कारण मिली है। मयंक का कहनै है कि तेज गति ने हमेशा उन्हें प्रभावित किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिटनेस के बीच वह सिर्फ निरंतरता से ही आगे बढ़ सकते हैं। मयंक ने भारत के लिए अपने पहले टी20 मैच में भी प्रभावित किया और चार ओवर के स्पैल में 21 रन देकर एक विकेट लिए जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। 
विज्ञापन

मयंक ने आठवीं गेंद पर लिया पहला विकेट
22 वर्षीय मयंक को लंबे समय से भारत के लिए खेलने का इंतजार था और उनका यह सपना रविवार को पूरा हुआ। मयंक ने भी इसे यादगार बनाने में देर नहीं की और अपने करियर की आठवीं गेंद पर पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया। बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह मयंक का पहला शिकार बने जो एक रन बनाकर आउट हुए। मयंक को पहला विकेट मिलते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें गले लगा लिया।

मयंक ने कहा, मैं उत्साहित था लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं थोड़ा नर्वस भी था क्योंकि मैं चोट से उबरने कर लगभग तीन-चार महीने बाद वापसी कर रहा था। मुझे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले थे और फिर अचानक मुझे मौका मिला। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण कर रहा था इसलिए थोड़ा घबराया हुआ था। मेरी गति हमेशा मेरे दिमाग में रहती है, लेकिन अपनी आईपीएल यात्रा के दौरान मैंने सीखा है कि इस प्रारूप में और खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतरता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, लाइन और लेंथ महत्वपूर्ण हैं। लगातार सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने से वास्तव में मदद मिलती है क्योंकि बल्लेबाज आपका सम्मान करना शुरू कर देते हैं।  मैं अपनी लाइन और लेंथ को सटीक रखने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मेरी चोट के दौरान का समय वास्तव में कठिन था क्योंकि पिछले चार महीनों में मुझे कई चरणों से गुजरना पड़ा, उतार-चढ़ाव देखना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें