बुमराह ने ली चुटकी
करीना के इस पोस्ट पर अब बुमराह ने भी चुटकी ली है। उन्होंने करीना के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए स्टोरी शेयर की, जिसमें बुमराह ने लिखा, 'मुझे बिल्कुल भी शक नहीं है। आपके पास काफी अच्छी प्रतिभा है।' बुमराह ने इसके साथ ही हंसी का इमोजी भी लगाया। बुमराह और करीना के बीच सोशल मीडिया पर इस हंसी मजाक को काफी पसंद किया जा रहा है।