फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का शर्मा से लेकर रितिका सजदेह तक ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Sun, 30 Jun 2024 03:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की पत्नियों और उनकी गर्लफ्रेंड्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की है। टीम इंडिया के विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी जबकि विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी की तरफ से सभी को बधाई दी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे। 

अनुष्का ने दी भारतीय टीम को जीत की बधाई
टी20 विश्व कप जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम की तस्वीरें साझा की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी वामिका का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था? हां माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया था। क्या अद्भुत जीत है और क्या शानदार उपलब्धि है। चैंपियंस, बधाई हो।"

अनुष्का ने पति के लिए लिखा खास संदेश
इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए भी एक खास संदेश पोस्ट किया। उन्होंने किंग कोहली की एक खास तस्वीर साझा करते हुए खास मेसेज साझा किया। अनुष्का ने लिखा, "और... मैं इस आदमी से प्यार करती हूं। मैं तुमको अपना घर बुलाती हूं और इसके लिए तुम्हारी बहुत आभारी हूं- अब जाओ और मेरे लिए एक ग्लास पानी पीओ फिर इस जीत का जश्न मनाओ।"
 

रितिका ने साझा की इंस्टा स्टोरी
भारत की इस जीत पर कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने भी जीत की बधाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, "कोई शब्द नहीं हैं.....सिर्फ भावनाएं हैं और गर्व है। बहुत कुछ कहना है लेकिन शब्द नहीं मिल रहे हैं। ये टीम...।"

सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने भी दी बधाई

रिवाबा ने भी दी बधाई
विज्ञापन

संजना गणेशन ने भी दी बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें