फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: इंग्लैंड रवाना होने से पहले खिलाड़ी 14 दिन आइसोलेट रहेंगे, तीन बार करानी होगी आरटी-पीसीआर जांच

Sun, 16 May 2021 08:00 AM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले फुलप्रूफ योजना तैयार कर ली है। भारतीय टीम को अगले माह साउथम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।

विज्ञापन


बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2 जून को इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को 19 मई को मुंबई में एकत्रित होना है, जहां उन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। मुंबई रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों के घर पर तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जाएंगे और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वे मुंबई के लिए रवाना होंगे

बीसीसीआई ने दौरे के लिए बीस सदस्यीय टीम की घोषणा की है। चार स्टैंडबाई खिलाड़ियों में तीन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नगवासवाला हैं। टीम की घोषणा के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की रिपोर्ट संक्रमित आई थी, लेकिन उम्मीद है कि टीम की रवानगी से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इंग्लैंड में दी जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज  
इंग्लैंड दौरे पर रवानगी से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी होगी, जबकि दूसरी डोज इंग्लैंड में ही लगने की संभावना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी पहले कह चुके हैं कि बोर्ड इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है, लेकिन यदि ब्रिटिश सरकार की ओर से इसकी मंजूरी नहीं मिलती है तो बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक भारत से ही ले जाने की व्यवस्था करेगा। इस पर अंतिम तौर पर निर्णय अभी बाकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें