पहले मैच में सैमसन ने खेली थी अच्छी पारी
लखनऊ में खेले गए पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने बाद में वापसी करते हुए 40 ओवर के मैच में 249 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर फेल रहा था, लेकिन संजू सैमसन ने अंत में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारत की वापसी कराई थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने काफी प्रभावित किया था।
Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप
धवन-गिल से बड़ी पारी की उम्मीद
शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पिछली कुछ सीरीज में कमाल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में दोनों फेल रहे, लेकिन दूसरे मैच में दोनों ही बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं, पहले मैच में गेंदबाजों ने भी अच्छी शुरुआत के बाद खराब प्रदर्शन किया था और दक्षिण अफ्रीका को 249 रन तक पहुंचने दिया था। खासकर डेथ ओवरों में भारत ने काफी रन लुटाए थे। दूसरे मैच में टीम इंडिया को इसमें सुधार करना होगा।