फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने पास किया कोरोना टेस्ट, BCCI ने दी परिवार साथ रखने की अनुमति

Thu, 28 Jan 2021 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को पहले राउंड का कोरोना टेस्ट पास कर लिया है। सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर का पहला टेस्ट निगेटिव रहा। इसके बाद अभ्यास शुरू करने से पहले सभी खिलाड़ियों को दो और टेस्ट से गुजरना होगा। दरअसल, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को कहा, एसओपी आईपीएल बायो बबल की तरह ही है। हमारे खिलाड़ियों का एक RT-PCR टेस्ट हो चुका है और अभ्यास शुरू करने से पहले दो और टेस्ट होंगे। अभी खिलाड़ी अपने कमरे में ही रहेंगे।'

विज्ञापन


वहीं, अधिकारी ने यह भी कहा कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति दे दी है, क्योंकि कड़े क्वांरंटीन के दौरान उन्हें बेहद एकांत में रहना पड़ सकता है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ चेन्नई पहुंचे हैं। बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि इंग्लैंड के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा और इसके बाद ही दोनों टीमों के खिलाफ अभ्यास कर पाएंगे।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट पांच फरवरी से जबकि दूसरा 13 फरवरी से शुरू होगा। दोनों मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। इसके लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं और यहां के होटल लीला पैलेस में रूकी हैं, जहां बायो बबल बनाया गया है। टीमें छह दिन तक पृथकवास में रहने के बाद दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें