फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल से कोई सीरीज नहीं हारी यह भारतीय क्रिकेट टीम, फिर भी BCCI की नजर में नहीं है हीरो

Thu, 30 Aug 2018 10:14 PM IST
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम
विज्ञापन

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 2-1 से पछाड़ने के बाद गुरुवार को नोएडा स्थित अमर उजाला के ऑफिस पहुंची। टीम के साथ यहां उनके सीईओ प्रदीप अग्रवाल, टीम मेंटर आशीष श्रीवास्तव, फाउंडर हारुन राशिद और कोच अपरूप चक्रबर्ती भी आए। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ टीम की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से बातचीत की।

विज्ञापन


भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान रविंद्र कंबोज ने बताया कि उनकी टीम में एक से बढ़कर एक बेमिसाल खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। श्रीलंका की मेजबानी में खेली गई हालिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए अपनी प्रतिभा को लोहा पूरी दुनिया में मनवाया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मैच में छह विकेट से रौंदते हुए खिताब पर 2-1 से कब्जा जमाया। निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 123 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने 124 रनों के लक्ष्य को 12.3 ओवरों में महज चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान रविंद्र कंबोज के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने फाइनल में चार विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन


भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज बलराज ने 47, टिक्का ने 33, गुलामदीन ने 18 और कैलाश ने 17 रन जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सभी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बलराज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। टीम के फाउंडर हारुन राशिद ने बताया कि उनकी टीम की यह कोई पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी यह टीम की अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी है।

खास बात यह है कि पिछले 11 सालों से 26 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल चुकी इस टीम ने सभी में जीत दर्ज की है। इस दौरान इस टीम ने करीब 80 में से 72 मैच जीते। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में भी अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखाई थी। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान समेत श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को बुरी तरह धोया था। हालांकि भारतीय दिव्यांग टीम को 25,000 करोड़ रुपये सालाना कमाने वाली बीसीसीआई की तरफ से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें