फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नागिरी के पालेकर वांडरर्स में छाए: भारतीय मूल के इस दक्षिण अफ्रीकी अंपायर ने अंपायरिंग से जीता दिल

Thu, 06 Jan 2022 12:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर ने भारत के खिलाफ जोहानसबर्ग के वांडरर्स में चल रहे दूसरे टेस्ट में पदार्पण करते हुए अपने फैसलों से प्रभावित किया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका परिवार महाराष्ट्र के रत्नागिरी से जुड़ा है। पालेकर मूल रूप से रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील के शिव गांव के रहने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
अल्लाउद्दीन पालेकर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर ने भारत के खिलाफ जोहानसबर्ग के वांडरर्स में चल रहे दूसरे टेस्ट में पदार्पण करते हुए अपने फैसलों से प्रभावित किया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका परिवार महाराष्ट्र के रत्नागिरी से जुड़ा है। पालेकर मूल रूप से रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील के शिव गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

शिव गांव सरपंच दुर्वेश पालेकर ने बुधवार को कहा,‘मैं भी पालेकर हूं। वह हमारे शिव गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता नौकरी के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गए और बाद में वहां बस गए। अल्लाहुद्दीन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ लेकिन उनका मूल गांव शिव है, जो खेड़ तहसील में है। पूरे गांव और ग्राम पंचायत को उन पर गर्व है। हमारे गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल गया है। हम बेहद खुश हैं।’ 

मुंबई में रणजी मैच में भी कर चुके हैं अंपायरिंग: 
यही नहीं 44 वर्षीय पालेकर ने 2014-15 के घरेलू सत्र के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में अंपायरिंग की थी। पालेकर ने भारतीय अंपायर कृष्णमाचारी श्रीनिवासन के साथ मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच लीग चरण के मैच में अंपायरिंग की थी। मुंबई क्र्रिकेट संघ के वरिष्ठ अंपायर ने कहा,‘उन्होंने उस मैच में अंपायरिंग की थी तथा अंपायरों के आदान प्रदान के कार्यक्रम के तहत भारत में एक और रणजी मैच में अंपायरिंग की थी।’ पालेकर पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट हैं। उनके पिता जमालुद्दीन भी अंपायर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें