फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: इस भारतीय स्पिनर ने हरमनप्रीत को चौथे नंबर पर उतारने की वकालत की, कही ये बात

Sat, 05 Oct 2024 11:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हरमनप्रीत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और उन्होंने 14 गेंद में 15 रन बनाए। भारतीय टीम शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 58 रन से हार गई।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम का रविवार को टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से सामना होना है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम संयोजन में बदलाव किया था। हालांकि, लेग स्पिनर पूनम यादव का मानना है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़े शॉट खेलने की काबिलियत के कारण बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्ज तीसरे स्थान के लिए आदर्श होंगी। हरमनप्रीत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और उन्होंने 14 गेंद में 15 रन बनाए। भारतीय टीम शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 58 रन से हार गई।
विज्ञापन


टूर्नामेंट से पहले भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने संकेत दिया था कि हरमनप्रीत विश्व कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगी। पूनम ने कहा, मैं जेमिमा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करूंगी क्योंकि वह उस समय फील्ड का उपयोग कर सकती हैं जब सिर्फ दो क्षेत्ररक्षक सर्कल के बाहर हों। हरमनप्रीत बड़े हिट लगाने के लिए बेहतर हैं, जबकि जेमिमा एक या दो रन बनाने के लिए स्ट्राइक रोटेट कर सकती हैं और ढीली गेंदों का फायदा उठाकर उन्हें चौके या छक्के में बदल सकती हैं।

टीम से बाहर चल रही इस स्पिनर ने कहा, तीसरा नंबर एक अहम स्थान है इसलिए जेमिमा को वहां और हरमनप्रीत को चौथे नंबर पर रखना आदर्श होगा क्योंकि आपको एक अच्छे फिनिशर के साथ बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें